अलीगढ़, मार्च 24 -- अलीगढ़ । टीकाराम महाविद्यालय अलीगढ़ में संचालित सिलाई केन्द्र को संस्कार शाखा अलीगढ़ द्वारा तीन सिलाई मशीन रविवार को प्रदान की गई। सर्वप्रथम डा. राजेश पालीवाल विकास रत्न, क्षेत्रीय सचिव डा. दिव्या लहरी, राष्ट्रीय प्रकल्प समिति सदस्य महिला सहभागिता, संजीव वार्ष्णेय प्रान्तीय अध्यक्ष, नीलम शर्मा प्रांतीय उपाध्यक्ष महिला सहभागिता, वीरेंद्र कुमार गुप्ता विकास रत्न प्रांतीय संयुक्त सचिव प्रभारी सिलाई मशीन वितरण किया गया। शाखा सचिव सुभाष चन्द्र वार्ष्णेय ने बताया कि भारत विकास परिषद ब्रज उत्तर प्रान्त के डा. राजेश पालीवाल के आव्हान पर अलीगढ़ की सभी शाखाओं के सहयोग से कुल 101 सिलाई मशीन का क्रय किया गया, जिसमें से 7 सिलाई मशीन का सहयोग संस्कार शाखा के सदस्यों के द्वारा कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.