पटना, जनवरी 5 -- शिक्षक भर्ती चौथे चरण के रोस्टर क्लीयरेंस को लेकर सोमवार को विकास भवन स्थिति शिक्षा विभाग के सभागार में बैठक हुई। बैठक को लेकर सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी और स्थापना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को विभागीय मुख्यालय बुलाया गया। उनसे सामान्य प्रशासन की मंशा के अनुसार रोस्टर क्लीयरेंस में सुधार के जरूरी निर्देश दिये गये। कम विसंगतियों वाले रोस्टर सुधरवाए भी गए। जानकारी के अनुसार विद्यालय अध्याापकों की नियुक्ति के लिए सभी जिलों से आये रोस्टर क्लीयरेंस रिपोर्ट को सामान्य प्रशासन विभाग को भेजा गया था। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी समीक्षा की तो उसमें विसंगतियां मिली। उन्हीं विसंगतियों को आज की बैठक में डीईओ और डीपीओ के समक्ष रखा गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुई यह बैठक शाम तक चली। कई जिलों के रोस्टर क्लीयरेंस सही कराये। कई ज...