बक्सर, जनवरी 2 -- युवा के लिए ---- प्रक्रिया विभाग के स्तर से बंद कर दिया जाएगा पोर्टल अबतक 68 अभ्यर्थियों का थंब इंप्रेशन हुआ बक्सर, हमारे संवाददाता। बीपीएससी की देखरेख में शिक्षकों के चयन के लिए परीक्षा ली गई थी। इसमें चयनित टीआरई-चार में शिक्षक अभ्यर्थियों का योगदान जिले के अलग-अलग सरकारी स्कूलों में करा दिया गया है। परंतु अभी उनके थंब इंप्रेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पायी है। इस संबंध में डीपीओ (स्थापना) रजनीश उपाध्याय ने बताया कि शनिवार तक टीआरई-चार में चयनित जिन अभ्यर्थियों ने अपना थंब इंप्रेशन नहीं दिया है। उनके लिए परेशानी हो सकती है। क्योंकि विभाग से स्तर से पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। बताया कि अब तक 68 अभ्यर्थियों का थंब इंप्रेशन हो चुका है। उन्होंने बताया जिन शिक्षक अभ्यर्थियों ने टीआरई-चार की परीक्षा दी थी। परीक्षा के दौरान उन...