बेगुसराय, फरवरी 21 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। टीआरई-1 व दो के वैसे अभ्यर्थी जिनकी काउंसिलिंग पूर्व में किसी कारणवश नहीं हो सकी थी, उनकी काउंसिलिंग 27 फरवरी को होगी। वेरिफिकेशन का काम सुबह नौ बजे से पांच बजे तक होगा। वैसे अभ्यर्थियों को बीपीएससी की विद्यालय अध्यापक नियुक्ति परीक्षा 23 का मूल प्रवेश पत्र व उसकी एक स्व अभिप्रमाणित छायाप्रति साथ में लाना होगा। जिन अभ्यर्थियों के पास मूल प्रवेश पत्र किसी कारणवश उपलब्ध नहीं हो तो उनके द्वारा प्रथम श्रेणी दंडाधिकारी के स्तर से इस आशय का शपथ पत्र समर्पित किया जाएगा। इस बाबत शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से अधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है। इसके अलावा मूल आधार प्रमाणपत्र व उसकी स्व अभिप्रमाणित छायाप्रति, सभी शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाणपत्रों की मूल व बीपीएससी के वेबसाइट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.