भागलपुर, फरवरी 23 -- भीरखुर्द पंचायत के उद्याडीह में आयोजित प्रीमियम लीग मैच के सेमीफाइनल में फाइटर इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीआईएसयू इलेवन ने निर्धारित 14 ओवर में आठ विकेट खोकर 250 रन बनाए। जवाब में फाइटर इलेवन 14 ओवर में सात विकेट खोकर केवल 175 रन ही बना सकी। इस प्रकार टीआईएसयू इलेवन ने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच का उद्घाटन सुल्तानगंज दक्षिणी जिला परिषद सदस्य अरुण दास ने किया। अंपायरिंग सौरभ और सरोज ने की, स्कोरिंग सत्यम एवं आदर्श ने की, जबकि कमेंट्री अमन ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.