देहरादून, फरवरी 13 -- नई टिहरी। जनपद टिहरी गढ़वाल में बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तराखण्ड की ओर से बाल अधिकार एंव सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जौनपुर थत्यूड में सम्पन्न हुआ। कार्यशाला में बाल अधिकार संरक्षण के सचिव डॉ एसके बरनवाल ने बच्चों के साथ होने वाले अपराध एंव बच्चों के अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकारण के जज /सचिव आलोक राम त्रिपाठी द्वारा पोक्सों की जानकारी साक्षा की गयी, उन्होंने बच्चों को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया कि छेडछाड की घटनाओं को छुपाना नहीं है, उन्हें बताना है। साइबर सेल से गोपाल दत्त भट्ट द्वारा नशा मुक्ति के सन्दर्भ में साइबर सुक्यूरटि एक्ट 2000 के बारे में अवगत करवाया गया, खण्ड शिक्षा अधिकारी, प्रतिनिधि विनोद सेमवाल द्वारा आई.टी.एक्ट की जानकारी दी गयी, ज्येष्ट अभियोजन अधिकारी सीमा...