टिहरी, सितम्बर 8 -- जिले में सोमवार को हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान के तहत लगभग 15 स्थानों पर ढाई हजार से अधिक लोगों ने हिमालय प्रतिज्ञा लेकर हिमालय बचाने की पहल की। एआरटीओ कार्यालय नई टिहरी में एआरटीओ राजेंद्र विटारिया ने स्टाफ और अन्य लोगों को हिमालय प्रतिज्ञा दिलाते हुए हिमालय बचाने की अपील की। मौके पर मौजूद आरआई नीलेश, नरेंद्र रावत, शैलेंद्र सिंह, नितेश, वंदना आदि ने भी हिमालय के प्रति संवेदनशील भाव बनाने की बात कही। देवप्रयाग में हिमालय बचाओ अभियान के तहत श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि के चंद्रबदनी महाविद्यालय परिसर में 284 छात्र-छात्राओं और 30 शिक्षकों व कर्मचारियों को प्राचार्य डॉ. महंत मौर्य ने हिमालय प्रतिज्ञा दिलाते हुए कहा कि हिमालय देश का पर्वतराज ही नहीं, बल्कि सीमाओं का रक्षक भी है। देवप्रयाग के ही राम सिंह चौहान जीआईसी महड़ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.