हरिद्वार, जनवरी 9 -- टिहरी बांध परियोजना के कारण विस्थापित हुए हजारों परिवारों के लिए वर्षों से लंबित भूमिधरी अधिकार का मुद्दा एक बार फिर सरकार तक पहुंचा है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में टिहरी बांध विस्थापित क्षेत्र संघर्ष समिति और ग्राम पंचायत आदर्श टिहरीनगर बहादराबाद के लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से दून स्थित सीएम आवास में भेंट की। उन्होंने विस्थापित परिवारों को भूमिधरी अधिकार दिए जाने के साथ पुनर्वास से जुड़े लंबित मामलों पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। मुख्यमंत्री ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर ही हरिद्वार और टिहरी के डीएम से दूरभाष पर वार्ता की और स्पष्ट निर्देश दिए कि वैधानिक एवं प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी करते हुए तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्यमं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.