टिहरी, मार्च 15 -- जिले भर में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाई गई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से घरों में गुजिया, पकौड़ी से लेकर कई तरह के व्यंजन बनाकर जमकर रंगों के साथ होली खेली। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने ढोल-दमाऊं की थाप पर नृत्य कर पारंपरिक होली खेली। जिला मुख्यालय में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, जिला जज योगेश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल, एडीएम एके पांडेय, एसडीएम संदीप कुमार, सीओ ओशीन जोशी से लेकर अन्य अधिकारी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली खेली। नगर क्षेत्र के बौराड़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत के आवास पर स्थानीय लोगों ने होली खेलकर डीजे पर जमकर नृत्य किया। नगर पालिका ने पहली बार बौराड़ी स्टेडियम में सामूहिक होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत के नेतृत्व में शहरवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.