विनोद मुसान, जनवरी 20 -- उत्तराखंड की टिहरी गढ़वाल की सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने अपनी सांसद निधि से आगरा में सड़क और पानी की सुविधा पर एक करोड़ रुपये खर्च किया है। यह धनराशि दो साल में अलग-अलग तिथियों में स्वीकृत की गई। इसका खुलासा सूचना के अधिकार (आरटीआई) में हुआ है। उत्तराखंड के कई गांव जहां पेयजल, सिंचाई सहित कई बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे हैं, वहीं राज्य के सांसदों की ओर से अपनी सांसद निधि का एक बड़ा हिस्सा दूसरे राज्यों में खर्च किया जा रहा है। आरटीआई से मिले दस्तावेजों के अनुसार उत्तराखंड के सांसदों ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसे राज्यों में ट्यूबवेल लगवाने, स्कूल भवन निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण और जल निकासी व्यवस्था जैसे कार्यों के लिए 1.33 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। टिहरी गढ़वाल की सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने आगरा जि...