बरेली, नवम्बर 29 -- फतेहगंज पूर्वी। टिसुआ रेलवे क्रॉसिंग के गेटमैन के साथ गालीगलौज कर दबंग ने मारपीट की। गेटमैन ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अलीगढ़ के इगलास के बांदा खुर्द के सोमेश कुमार टिसुआ स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग पर गेटमैन हैं। शनिवार को सोमेश ने ट्रेन निकालने के लिए फाटक बंद किया। इसी दौरान बाइक सवार गेट के पास पहुंचा और तेज आवाज से हॉर्न बजाने लगा। गेटमैन ने केबिन से निकलकर देखा तो बाइक सवार फाटक खोलने का दबाव बनाने लगा। गेटमैन ने मना किया तो गालियां देते हुए मारपीट करने लगा। बाइक सवार ने सोमेश का फोन, सरकारी फोन, सिंग्नल टार्च को भी तोड़ दिया। उसने अपना नाम आकाश सिंह तोमर बताते हुए गेटमैन पर पत्थर फेंककर मारा। गेटमैन ने भागकर अपनी जान बचाई। थाने में तहरीर देकर सोमेश ने आकाश सिंह तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। था...