रांची, फरवरी 7 -- रांची, संवाददाता। झारखंड चैंबर की टिम्बर एवं सॉ मिल उप समिति की संयुक्त बैठक शनिवार को चैंबर भवन में हुई। इसमें उप समिति के चेयरमैन तुलसी पटेल ने बताया कि रांची डीएफओ स्तर पर लंबित लाइसेंस नवीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बैठक में मांग की गई कि लाइसेंस की अवधि 5 वर्ष की जाए, नाम हस्तांतरण प्रक्रिया सरल हो और नॉमिनी का प्रावधान लागू हो। चैंबर उपाध्यक्ष राम बांगड़ ने राज्य स्तरीय समिति की बैठक हर तीन माह में सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि मशीनों की अनुमति जैसे तकनीकी मुद्दों का त्वरित समाधान हो सके। पूर्व में वन सचिव ने इन मांगों को राज्य स्तरीय समिति के माध्यम से सुलझाने का आश्वासन दिया है। मौके पर तेजविंदर सिंह, रोहित पोद्दार सहित कई व्यवसायी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.