मुरादाबाद, मार्च 19 -- मुरादाबाद। टिमिट ने हाल ही में फिक्शनल ब्रांड बैटल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें प्रबंधन एवं वाणिज्य के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह प्रतियोगिता रचनात्मकता, रणनीतिक सोच और उद्यमशीलता कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों को एक काल्पनिक ब्रांड विकसित करना था, जिसमें लोगो, टैगलाइन, विपणन रणनीतियां और व्यापार मॉडल शामिल थे। इसके बाद छात्रों ने प्रस्तुति एक विशेषज्ञ पैनल के समक्ष दी, जिसमें संस्थान के प्राध्यापक और उद्योग जगत के विशेषज्ञ शामिल थे। टिमिट के डीन डॉ. विपिन जैन ने इस प्रतियोगिता को छात्रों के लिए व्यावसायिक कौशल विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर बताया। कहा कि यह पहल विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों से आगे बढ़कर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने और प्रतिस्पर्धी माहौल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.