मुरादाबाद, मार्च 11 -- टिमिट में रंग मिलन 2025 कार्यक्रम ने छात्रों के बीच उत्साह और उल्लास का रंग बिखेर दिया। होली के सप्ताह में इस विशेष कार्यक्रम में छात्रों ने रंगों की मस्ती, संगीत और स्वाद का भरपूर आनंद लिया। इस दौरान सभी ने फूड स्टॉल्स, गेम्स और एक्टिविटीज के साथ कल्चरल परफॉर्मेंस भी दी। कार्यक्रम में टिमिट के पूर्व छात्रों ने भी हिस्सा लिया। डीन प्रो. विपिन जैन ने कहा कि रंग मिलन न केवल छात्रों के लिए मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि यह आयोजन आपसी सौहार्द्र और एकता को भी मजबूत करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.