उरई, जनवरी 1 -- उरई। संवाददाता। बुन्देलखण्ड महापरिषद के संस्थापक, साहित्यकार, लेखक एवं कलम के सच्चे सिपाही सुदर्शन सिंह जादौन बाबूजी की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर दो दिवसीय भव्य जन कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन बाबूजी के जन्मस्थल ग्राम टिमरों, विकास खण्ड डकोर स्थित सुदर्शन पुस्तकालय एवं वाचनालय परिसर में सम्पन्न होगा। यह जानकारी देते हुए बुन्देलखण्ड महापरिषद के महासचिव शिरोमणि कुशवाहा ने बताया कि कार्यक्रम के प्रथम दिवस 3 जनवरी पर वृहद स्वास्थ्य मेले एवं नशा उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य मेले के अंतर्गत ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं नशा उन्मूलन कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत ...