हापुड़, जनवरी 5 -- कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव कंदौली में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक टिन शेडेड हाल में अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई, लेकिन समय रहते फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़े हादसे को टाल दिया। सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट की टीम पहुंची। बेहद कम समय में मौके पर पहुंची फायर यूनिट ने देखा कि टिन शेडेड हाल में रखे थर्माकोल एवं अन्य स्क्रैप सामग्री में भीषण आग लगी हुई थी। आग तेजी से फैलने की आशंका को देखते हुए फायर कर्मियों ने बिना समय गंवाए एमएफई से तीन होजपाइप फैलाकर पंपिंग शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद फायर सर्विस टीम ने आग पर काबू पाया और उसे पूर्ण रूप से बुझा दिया। फायर ब्रिगेड की सतर्कता और कुशल कार्यवाही के चलते आग को पास स्थित आवासीय भवनों तक फैलने से पहले ही ...