जमशेदपुर, जनवरी 12 -- एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव सह टिनप्लेट वीआरएस कर्मचारी मंच के संरक्षक डॉ. पवन पांडेय ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि उन्होंने कंपनी प्रबंधन को पत्र लिखकर कहा है कि अभी दो दिन पहले ही टिनप्लेट कंपनी की ओर से वर्तमान में काम करने वाले एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के आश्रितों के लिए कंपनी की ओर से नियुक्ति निकाली गई है। इसके तहत 20 जनवरी से आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। और योग्यता मैट्रिक एवं आईटीआई के किसी भी ट्रेड से पास होनी चाहिए। उन्होंने कहा, यह स्वागत योग्य कदम है। उनकी वर्षों से यह मांग है कि एक बहाली केवल टिनप्लेट वीआरएस कर्मचारी के आश्रितों के लिए निकाली जाए। और उनके आश्रितों को नौकरी देकर वर्षों से चली आ रही समस्या का स्थाई समाधान कर दिया जाए। यदि कंपनी चाहे तो उनके आश्रितों की सूची बनाकर पहले उन्हें आईट...