रामपुर, फरवरी 5 -- रामपुर। मुरादाबाद के कारोबारी जफर अली से रंगदारी वसूलने आए आसिफ उर्फ टिड्डा और दीनू को मुठभेड़ में ढेर करने के प्रकरण की जांच रामपुर क्राइम ब्रांच ने शुरू कर दी है। क्राइम ब्रांच की टीम साक्ष्य और पूछताछ के लिए मुरादाबाद जाएगी। मालूम हो कि आसिफ उर्फ टिड्डा मूलरूप से गाजियाबाद के भोजपुर स्थित कलछीना का निवासी था। पिता की मृत्यु के बाद उसने मेरठ के रसीद नगर में ठिकाना बनाया और गैंग बनाकर लूटपाट करने लगा था। इसने अपने गिरोह में अपने फुफेरे भाई दीनू निवासी खिवाई को शामिल कर लिया। दोनों ने कई राज्यों के साथ ही अनेकों जनपदों में वारदात को अंजाम दिया था। सितंबर माह में दोनों बदमाशों ने मुरादाबाद निवासी जफर अली से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी तो मुरादाबाद पुलिस भी इनके पीछे लग गई थी। दस नवंबर को आसिफ को अपने फुफेरे भाई दीनू के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.