धनबाद, फरवरी 5 -- हरिणा, प्रतिनिधि। बरोरा थाना क्षेत्र के आमडीह काली मंदिर प्रांगण में बुधवार को चक्रधर कुम्हार की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांव के एकमात्र तालाब टिटरिया बांध के अस्तित्व से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि यह तालाब आमडीह के अलावा घोराठी, महुलटांड़ सहित आसपास के करीब पांच हजार लोगों की दैनिक जरूरतों नहाने, धोने, मवेशियों के पानी तथा छठ पूजा व श्राद्ध कर्म का प्रमुख स्रोत है। तालाब का जीर्णोद्धार विधायक मद से भी कराया गया है। इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा तालाब पर अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा है, जिसका ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि जरूरत पड़ने पर प्रखंड से लेकर जिला प्रशासन तक शिकायत की जाएगी और कार्रवाई नहीं होने पर आंदो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.