मुजफ्फर नगर, नवम्बर 4 -- रामराज। रामराज की टिकौला शुगर मिल ने 26 वें पेराई सत्र 2025-26 का शुभारंभ कर दिया। इस दौरान स्वामी ओमानन्द महाराज व मिल प्रबंधन ने विधिवत हवन-पूजन कर चैन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारम्भ किया। पेराई सत्र शुरू करने से पहले शुगर मिल स्वामी कन्दर्प स्वरूप, सुधीश स्वरूप व अधिशासी अध्यक्ष हिमांशु कुमार मंगलम ने संयुक्त रूप से मिल अधिकारियों के साथ शुक्रताल के शुकदेव आश्रम से आये स्वामी ओमानंद महाराज के सानिध्य में पंडित गिरीश कुमार व पंडित पूर्णानन्द ने हवन-यज्ञ तथा विधिवत पूजा-अर्चना की । तत्पश्चात स्वामी ओमानंद महाराज सहित मिल के पदाधिकारी, कर्मचारी व किसानों ने गन्ने की चेन पर नारियल फोड़कर चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का विधिवत शुभारम्भ किया। सर्वप्रथम गन्ना लेकर आये गांव हाशमपुर निवासी किसान ऋषिपाल सिंह को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.