गिरडीह, मार्च 17 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गयी है। घटना रविवार की अहले सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टिकोडीह की है। इस संबंध में मुफस्सिल थाना में यूडी कांड अंकित किया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। मृतक टिकोडीह निवासी 34 वर्षीय डब्लू अंसारी है। मृतक की पत्नी सकीना खातुन ने बताया कि रविवार की अहले सुबह साढ़े चार बजे रोज की तरह उनके पति डब्लू अंसारी ईंट बनाने के लिए घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान घर के बाहर सड़क पपर सरकारी बिजली के खंभे में टूटकर एवं लटकता हुआ तार के करंट की चपेट में आने से करंट लग गया। पीछे से जब वह पहुंची तो देखा कि बिजली के करंट लगने से उसके पति गिरे पड़े हैं। इसके बाद उसके द्वारा अगल-बगल के लोगों को इसकी जानकारी दी गई। तब ट्रांसफार्मर का लाईन काटा गया। इसके बाद देखा गया तो पता चला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.