लखनऊ, अप्रैल 28 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा है कि किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत को देशद्रोही पूर्ण बयान से पूरे देश में आक्रोश है। कामेश्वर ने कहा कि एक ओर पहलगाम के कायरतापूर्ण आतंकी हमले से देश गमगीन है और पूरी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एकजुट है। वहीं दूसरी ओर नरेश टिकैत ने पाकिस्तान के पक्ष में बयान देने का निंदनीय कार्य किया है। उन्होंने किसान यूनियन के अध्यक्ष टिकैत को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि आज रात तक इस बयान के लिए उन्होंने माफी नहीं मांगी तो कल उनके गांव में जाकर किसान घेराव करेंगे। कामेश्वर सिंह ने कहा कि नरेश टिकैत का पाकिस्तान के पक्ष में बोलना राष्ट्र के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि टिकैत भारत का अन्न खाते हैं, पानी पीते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.