देहरादून, मार्च 28 -- भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी दीया चौधरी को सम्मानित किया। सहस्त्रधारा रोड स्थित एक होटल में शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेलों से जहां हम शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होते हैं, वहीं इससे अनुशासन की भावना भी जागृत होती है। सभी विद्यार्थियों को खेलों के साथ पढ़ाई में भी समय निकालना चाहिए। इस दौरान मीडिया से बातचीत में टिकैत ने कहा कि भाकियू किसानों के हितों के लिए सदैव खड़ा है। उत्तराखंड के किसानों की समस्याओं को लेकर भी संगठन सदैव आगे आया है। स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार ने उनका आभार जताया। मौके पर विक्रांत चौधरी, सिद्धार्थ चौधरी, दीपाली सिंह, विनोद खेडा, दीपक राणा, मास्टर सुरेश राणा, चौधरी नरेश तोमर आदि मौजूद थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.