अररिया, जुलाई 22 -- जोगबनी (हि.प्र.)। जोगबनी वासियों के लिए अच्छी खबर है। पिछले बाढ़ में जोगबनी से टिकुलिया प्रवेश मार्ग पर स्थित क्षतिग्रस्त कलवर्ट का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करीब 14 लाख के लागत से बनने वाले इस कल्वर्ट से लोगों को काफी फायदा होगा। ईओ मीनाक्षी कुमारी के अनुसार उक्त कलवर्ट एक माह में बन जाएगा। बता दें इस समस्या को आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान लगातार क्षतिग्रस्त कलवर्ट पर प्राथमिकता से समाचार प्रेषित कर जन समस्या को उठाता रहा है। यह निर्माण कार्य नगर परिषद से कराया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित इस वार्ड में हर वर्ष बाढ़ आती है। ऊंचे स्थान पर जाने के लिए यह मात्र मार्ग है जिसका कलवर्ट बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। यह मार्ग नेपाल के दरहिया, अमरवा फारम, नेताजी चौक, तेलियारी के लोगों के लिए प्रमुख मार्ग है। भीड़ के समय लोग इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.