गया, जुलाई 29 -- मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ दुराचार किया गया है। दुराचार का आरोप गांव के ही दो युवकों पर लगा है। मामले में पीड़िता के बयान पर मऊ थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोपित फरार हैं। पुलिस गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। मऊ थाने की पुलिस ने पीड़िता को महिला पुलिस की सुरक्षा में जिला मुख्यालय गया जी मगध मेडिकल भेज दिया है। दुराचार की घटना सोमवार की देर रात 11 बजे की है। घटना के समय पीड़िता शौच से वापस लौट रही थी। एक पेड़ के पास आरोपितों ने पीड़िता का हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता घर पहुंच कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन के साथ मंगलवार को पीड़िता मऊ थाना पहुंची और मामले में केस दर्ज कराया। मऊ थाने के एसएचओ राहुल कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.