गया, फरवरी 3 -- वसंत पंचमी के मौके पर सोमवार को टिकारी में धूमधाम से भगवान भोलेनाथ का तिलक निकाला गया। पारंपरिक तरीके से गाजे बाजे के साथ तिलक के लिए जुलूस निकाला गया। बुढ़वा महादेव स्थान से श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ शहर के सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। तिलक के जुलूस में भक्तगण तिलक में ले जाई जाने वाली विभिन्न प्रकार के मिठाई, फल, फूल के साथ भगवान शिव को प्रिय भांग भी ले जाया गया। आकर्षक टोकरी में सजा कर भक्त अपने माथा पर रख पूरे नगर का भ्रमण किया। भ्रमण के बाद देर शाम जुलूस बुढ़वा महादेव स्थान पहुंचा। यहां पुरोहितों ने पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का तिलकोत्सव कराया गया। आयोजन को मुख्य रूप से अरुण प्रसाद गुप्ता, संजय विश्वकर्मा, छोटू, शम्भू, संतोष पांडेय, अविनाश, राजू सहित अन्य लोगों ने सफल बनाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.