गया, जनवरी 3 -- टिकारी प्रीमियर लीग (सीजन टू) का दूसरा सेमीफाइनल मैच में राज इंटर स्कूल के खेल मैदान में टिकारी टाइगर्स ने टिकारी फाइटर्स को 8 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। रविवार को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल में टिकारी टाइगर्स और टिकारी चाजर्स की टीमें आमने-सामने होंगी। सेमीफाइनल में टॉस जीतकर टिकारी फाइटर्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टिकारी टाइगर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान लवशन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद शिबू (15) और सूरज कुमार (17) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन मध्यक्रम में विकेट गिरते रहे। एक छोर पर डटे शंकर शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख बदल दिया। शंकर शर्मा ने मात्र 17 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए, जिसमें 6 छक्के और 1 च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.