गया, दिसम्बर 23 -- टिकारी के मशरूम उत्पादक रणजीत कुमार को किसान दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र मानपुर में आयोजित सम्मान समारोह में केंद्र की ओर से रणजीत कुमार को सम्मानित किया गया। रणजीत उर्फ मुखिया कृषि विज्ञान केन्द्र से प्रशिक्षण प्राप्त कर मशरूम की खेती शुरू की है। टिकारी में बड़े पैमाने पर बाला जी मशरूम के नाम से रणजीत ने मशरूम उत्पादन की शुरुआत की है। किसान दिवस पर मिले सम्मान के बाद रणजीत ने कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रशिक्षकों व अधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया। सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र के राजदेव चौरसिया, प्रभाष आनंद, सुजीत कुमार, अनुभव, मुकेश रंजन, राजेश कुमार सहित अन्य लोगों ने रणजीत को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...