गया, फरवरी 9 -- प्रखंड क्षेत्र के ग्राम संडा-सहवारा में नवनिर्मित सूर्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत सोमवार को धार्मिक वातावरण में किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन जलभरी की रस्म श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालू महिला-पुरुषों ने भाग लिया। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत श्री श्री 1008 स्वामी पुरुषोत्माचार्य जी महाराज द्वारा ग्राम भ्रमण के साथ की गई। मंत्रोच्चार, शंखनाद और धार्मिक जयघोष के बीच पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर जलभरी की रस्म अदा की और सूर्य देवता की आराधना की। जलभरी कार्यक्रम में संडा, सहवारा, महिमापुर, रसलपुर, ईटहोरी, चितौखर सहित दर्जनों गांवों के भक्तगण शामिल हुए। शाम स्वामी जी के प्रवचन में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे। का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.