पटना, जनवरी 21 -- भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर पटना द्वारा 22 से 24 जनवरी तक 'पर्यावरण संरक्षण, टिकाऊ कृषि एवं जलवायु परिवर्तन' विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजन किया गया है। नेशनल एकेडमी ऑफ एनवायरनमेंटल साइंस, नई दिल्ली और अटारी, पटना के सहयोग से आयोजन हो रहा है। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य जलवायु-सहिष्णु कृषि, टिकाऊ खाद्य प्रणालियां, हरित प्रौद्योगिकियां तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के लिए अनुसंधान एवं प्रसार रणनीतियों पर गहन चर्चा करना है। पूर्वी भारत पर विशेष बल दिया जाएगा। टिकाऊ खेती के लिए नवाचारी समाधानों पर विचार-विमर्श होगा। गुरुवार को उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि बिहार पशु विज्ञान विवि के कुलपति डॉ. इंद्रजीत सिंह होंगे। इस सम्मेलन में 150 से अधिक वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों की भागीदारी होग...