मऊ, अक्टूबर 12 -- मऊ, संवाददाता। राष्ट्रीय बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, मऊ में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (पीएमडीडीकेवाई) एवं दलहन आत्म निर्भरता मिशन के तहत किसान जागरूकता-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल 517 किसानों ने भाग लिया। इनमें से 252 महिला किसान थीं। संस्थान के निर्देशक डा.ए आनंदन ने बेहतर उपज और टिकाऊ कृषि के लिए कृषि में गुणवत्तापूर्ण बीजों के महत्व पर ज़ोर दिया। प्रतिभागियों ने संस्थान के प्रदर्शन फार्म का दौरा किया। साथ ही अनुसूचित जाति उप योजना कार्यक्रम के अंतर्गत 517 किसानों को गेहूं के बीज वितरित किए गए। प्रधान वैज्ञानिक डा.अंजनी कुमार सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ वैज्ञानिक डा.अजय कुमार ने प्रमुख रबी फसलों की उन्नत प्रथाओं पर व्याख्यान दिया। डा....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.