कौशाम्बी, फरवरी 24 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को सरसवां ब्लॉक के टिकरी नागी गांव का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पंचायत भवन पर अवैध कब्जा देख वह दंग रह गए। मामले में एसडीएम सदर को मौके से निर्देशित किया कि टीम भेजकर तत्काल अवैध कब्जा हटवाएं। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए मातहत को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान सचिव ग्राम पंचायत ने अवगत कराया कि ग्राम में सड़क निर्माण कार्य सांसद निधि से कराया जा रहा है। कुछ कार्य शेष रह गया है। इस पर जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक से दूरभाष पर वार्ता कर शेष सड़क निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराकर गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन में पशु बंधे पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने उप जिलाधिकारी मंझनपुर से दूरभाष पर वा...