हाथरस, फरवरी 15 -- हाथरस, संवाददाता। शनिवार की रात को पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा बरेली रेलवे ट्रेक के लालकुंआ से बंगलुरू जा रही ट्रेन के एक कोच में टीटीई के टिकट मांगने पर यात्री ने उससे अभद्रता की। अन्य यात्रियों ने बीचबचाव का प्रयास किया तो आरोपी ने उसका गला दबाने का प्रयास किया। टीटीई ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर अरोपी को उतारकर मेडिकल कराया। इसमें आरोपी के शराब पीने की पुष्टि हुई। सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है। बताया गया है कि आरोपी पहले सेना में अग्निवीर रह चुका है। गाड़ी संख्या 05074 लाल कुआं बंगलुरू के कोच संख्या एमतीन में एक यात्री इज्जत नगर से बंगलुरु जा रहा था। टीटीई ने चेकिंग के लिए टिकट मां तो यात्री ने टीटीई से अभद्रता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.