प्रयागराज, फरवरी 5 -- बिना टिकट व अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बुधवार को प्रयागराज जंक्शन पर किलेबंदी कर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरिमोहन के मार्गदर्शन में यह अभियान 4 फरवरी को सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) दिनेश कुमार एवं स्टेशन निदेशक वीके द्विवेदी के सुपरविजन में आयोजित हुआ। जांच के दौरान कुल 300 यात्रियों से 1 लाख 97 हजार 250 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसमें बिना टिकट यात्रा करने वाले 93 यात्रियों से 92 हजार 800 रुपये तथा अनियमित यात्रा करने वाले 207 यात्रियों से 1 लाख 4 हजार 450 रुपये वसूले गए। वहीं गुरुवार को प्रयागराज जंक्शन-सूबेदारगंज के बीच जांच में 1,600 किलोग्राम अनबुक्ड लगेज के साथ चार यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे 16 हजार 291 रुपये जुर्माना वसूला गया। इस दौरान यात्र...