प्रयागराज, अक्टूबर 7 -- प्रयागराज। प्रयागराज मंडल में सितंबर 2025 में चलाए गए टिकट चेकिंग अभियान में 61,039 यात्रियों से 3.89 करोड़, रुपये जुर्माना वसूल किया गया। इसमें से बिना टिकट 30,493 यात्रियों से 2.43 करोड़ रुपये और अनबुक्ड लगेज के 3,297 मामलों में 4,75,282 रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रयागराज जंक्शन पर 15,053 यात्रियों से 1.04 करोड़, छिवकी पर 5,644 यात्रियों से 38 लाख और सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर 1,943 यात्रियों से 12 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। सबसे ज्यादा कार्रवाई प्रयागराज जंक्शन पर हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...