कोडरमा, फरवरी 16 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। धनबाद मंडल में बड़े पैमाना पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 14 फरवरी को धनबाद-कोडरमा खंड में मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके अलावे मंडल के विभिन्न खंडों में विशेष टिकट चेकिंग अभियान के साथ-साथ चंद्रपुरा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में भी गहन टिकट चेकिंग की गई। जांच अभियान में कुल 876 यात्रियों को पकड़ा गया, जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण शामिल थे। इस दौरान उनसे 4 लाख 44 हजार 435 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई व कड़ी हिदायत दी गई। उक्त जानकारी वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक धनबाद सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी अमरेश कुमार न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.