पटना, मार्च 8 -- पर्व त्योहारों में सफर की जिल्लत और टिकट की किल्लत हर साल की कहानी है। इस वजह से दूसरे राज्यों में रह रहे लोगों का घर परिवार छूट रहा है और सामाजिक सरोकार टूट रहा है। सैंकड़ों ऐसे लोग हैं जो होली, दुर्गापूजा और दीवाली में पुणे, मुंबई, बेंगलुरू व अन्य शहरों से घर नहीं आ पाते हैं। पुनाइचक के रहने वाले बेंगलुरू में इंजीनियर रोहित कुमार ने कहा कि हवाई टिकटों की महंगाई का हाल यह है कि पिछले दो साल से होली में पटना नहीं आ पाते हैं। बेंगलुरू से पटना का रेल टिकट मिलना मुश्किल है। हवाई टिकट के माध्यम से पत्नी, भांजा व अन्य सदस्यों के साथ आने जाने में डेढ़ लाख रुपये तक खर्च होंगे। कभी कभी तो दो लाख तक का किराया बुकिंग एप पर दिखाता है। रोहित ने बताया कि केवल छठ में किसी तरह घर आते हैं क्योंकि छठ में मां पूजा करती है। उन्होंने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.