कानपुर, जनवरी 1 -- कानपुर। माघ मेले को देखते हुए गंगा में जा रही गंदगी को चार विभागों की टास्क फोर्स रोकेगी। एसीएम के नेतृत्व में पुलिस, नगर निगम, प्रदूषण बोर्ड की टीमें जांच करेंगी, हर स्थिति को देखेंगी। मानीटरिंग और कार्डिनेशन का काम प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को दिया गया है। माघ मेले से पहले सभी टेनरियों से एनओसी ली जाएगी। पल-पल की निगरानी भी होगी। डीएम ने माघ मेले को लेकर पूरी रूपरेखा बना ली है। रोस्टर पहले ही जारी किया जा चुका है। एडीएम सिटी ने बताया कि गंगा में गंदगी जाने से रोका जाना है। इसलिए एसीएम के नेतृत्व में कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी टेनरियों समेत हर बिन्दुओं को देखेगी। अगर बंदी के दौरान कोई टेनरी चलती मिली तो कार्रवाई की जाएगी। कनेक्शन भी कटवाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...