चतरा, जनवरी 15 -- चतरा, प्रतिनिधि । एक माह तक चले खरमास के समाप्त होते ही जिले भर में मकर संक्रांति पर्व को लेकर उत्साह चरम पर है। बुधवार और गुरूवार दो दिनों तक श्रद्धालु पूरे श्रद्धा और परंपरा के साथ मकर संक्रांति का पर्व मना रहे हैं। बुधवार को सुबह से ही लोग पवित्र नदियों, तालाबों एवं घाटों पर स्नान कर दान-पुण्य कर रहे हैं। मान्यता के अनुसार मकर संक्रांति के दिन स्नान-दान से पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। इस अवसर पर घर-घर में भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना की जा रही है। भगवान को तिल, गुड़ और चावल से बने पारंपरिक व्यंजनों का भोग लगाया गया। तिल-गुड़ का दान एवं सेवन इस पर्व की विशेष परंपरा मानी जाती है, जिसे आपसी प्रेम और सौहार्द का प्रतीक माना जाता है।जिले के विभिन्न मंदिरों में मकर संक्रांति को लेकर विशेष पू...