रामगढ़, फरवरी 18 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। निकाय चुनाव लोकतंत्र की मजबूत नींव है, जिससे शहर के विकास की पूरी इमारत खड़ी होती है। शहरों में वार्ड ही विकास की सबसे छोटी और महत्वपूर्ण इकाई है, जहां से बुनियादी सुविधाओं, योजनाओं और जनसमस्याओं के समाधान की शुरुआत होती है। ये जनप्रतिनिधि ही वार्ड की समस्याओं को सही मंच तक पहुंचाकर उनका समाधान सुनिश्चित करा सकते हैं। हिन्दुस्तान ने इन मुद्दों को लेकर शहर के प्रबुद्धजनों, व्यवसायी और युवा वर्गों से बात की। उन्होंने सभी मतदाता से अपने मताधिकार का प्रयोग समझदारी और जिम्मेदारी के साथ करने का आग्रह किया। एक-एक वोट मिलकर शहर की दिशा और दशा तय करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...