रामगढ़, अप्रैल 6 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि । शहर सहित आसपास के क्षेत्र में रामनवमी का उत्साह चरम पर है। दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत शहर के कई स्थानों से महाष्टमी पर चलंत झांकी निकाली गई, जो निर्धारित रूट के अनुसार शहर का भ्रमण करते हुए अपने स्थान में पहुंचकर समाप्त हुई। जबकि, नवमी को भी अखाड़ा जुलूस एवं चलंत झांकी निकाली जाएगी। - जीवंत झांकियां होंगा आकर्षण का केंद्र । रामनवमी के अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से कई जीवंत झांकियां निकाली जाएगी, जो दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र होगी। झांकियों में श्रीराम के जीवन चरित्र पर झांकी प्रस्तुत की जाएगी। झांकी के माध्यम से मर्यादा की शिक्षा प्रदान की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.