धनबाद, फरवरी 24 -- झरिया। वार्ड संख्या 40 के डिगवाडीह संस्कृत विद्या मंदिर बूथ 6,7 और 9 में शाम 6 बजे तक मतदान चलता रहा। हालांकि 5 बजे मतदान केन्द्र परिसर का मुख्य गेट बंद कर दिया गया था। बूथ 6 में कुल 1200 मतदाता है जिसमें 747 मत पड़े। बूथ 7 में कुल 1300 मतदाता है, जिसमें 635 मत पड़े। वही बूथ संख्या 9 में कुल 1256 मतदाता है। जिसमें 644 मत पड़े । इधर वार्ड संख्या 47 के 248 बूथ लोदना श्रमिक कल्याण स्थित प्राथमिक विद्यालय 248 बूथ में काफी भीड़ होने के कारण शाम 6. 35 बजे तक मतदान कराया गया। कुल मतदाता 900 है जिसमें 537 मत पड़े। कारण बूथ के मतदाताओं का विस्थापन हो गया है। उक्त स्थान से आने में देर हुई है। वार्ड संख्या 53 के डीएवी उच्च विद्यालय टासरा सिंदरी के बूथ संख्या 371 में शाम 7.55 बजे तक वोटिंग हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.