मेरठ, दिसम्बर 7 -- दौराला। चोरों ने शुक्रवार रात सकौती स्थित एक टावर से हजारों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और चारों की तलाश की पर कोई सुराग नहीं लगा। थाने पर दी तहरीर में सकौती निवासी ध्रुव कुमार ने बताया कि वह वर्तमान में रुड़की रोड स्थित परिवहनपुरम में रहता है। उसके घर पर एक कंपनी का टावर लगा हुआ है। चोरों ने टावर से हजारों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। वहीं, एक माह पूर्व चोरों ने कृषि विवि परिसर में एक प्रोफेसर के बंद मकान को निशाना बनाकर चालीस लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उधर, एक सप्ताह पूर्व लावड़ रोड पर एक दुकान और एक स्कूल में चोरों ने हजारों रुपये कीमत की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पांच दिन पूर्व चोरों ने हाईवे स्थित एक होटल से एक कार चोरी की घटना को अंजाम दि...