मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। टावर लगाने के नाम पर सैंकड़ों लोगों से डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की ठगी कर कंपनी फरार हो गई। मामले में मुजफ्फरपुर व समस्तीपुर सहित अन्य जिलों के 20 से अधिक पीड़ितों ने संयुक्त रूप से रविवार को सदर थाने में एफआईआर कराई है। इसमें कंपनी के तीन डायरेक्टर भगवानपुर के अवनीश कुमार, मनियारी के भरवारी निवासी संजीव कुमार और मिठनपुरा के मदनानी गली निवासी डॉली कुमारी को नामजद किया है। पीड़ितों ने बताया है कि सदर थाना के गोबरसही में स्किलजा ग्रोथ प्राइवेट लिमिटेड का कार्यालय था। यही से उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों के सैकड़ों लोगों से टावर लगाने के नाम पर डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की ठगी की गई थी। वहीं, सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर पुलिस अधिकारी राजेश पंडित को आईओ बनाया गया है। जांच कर कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.