रांची, जनवरी 6 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के रातू हुरहुरी निवासी दिलीप उरांव को उनकी जमीन पर टावर लगाने का झांसा देकर उनसे 4.20 लाख रुपए की ठगी कर ली गई है। दिलीप उरांव ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। दिलीप उरांव ने पुलिस को बताया कि पांच दिसंबर को उन्हें एक व्यक्ति ने फोन किया और कहा कि उनकी सौ स्क्वॉयर फीट की जमीन टावर लगाने के लिए लेनी है। इस एवज में उन्हें 1.10 करोड़ का भुगतान किया जाएगा। बातचीत होने के बाद साइबर अपराधियों ने दिलीप से कॉमर्शियल लाइसेंस बनाने के लिए पहले 12.450 रुपए लिये। इसके बाद अनुमोदन पत्र प्राप्त करने, जीएसटी का नंबर लेने, फायर सर्टिफिकेट देने समेत अन्य चीजें देने का झांसा देकर उनसे राशि की ठगी की। राशि लेने के बाद न तो उन्हें पैसे वापस दिए गए और न ही टावर ही लगाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.