लखीमपुरखीरी, फरवरी 19 -- सदर कोतवाली क्षेत्र के पनगी कलां गांव में लगे टावर पर दो युवकों ने चोरी की कोशिश की। लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से एक लोहे की रॉड, प्लास, आरी, पेचकश बरामद हुआ है। शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की रात चोरों ने पनगी कलां स्थित इंडस टावर पर धावा बोल दिया। फायर स्मोक अलार्म की सूचना कंट्रोल रूम पर पहुंची तो टेक्नीशियन संतोष कुमार सिंह मौके पर गए। वहां उन्होंने देखा कि दो अज्ञात व्यक्ति चोरी के उद्देश्य से टावर के अंदर घुसे हुए थे। उन्हें देखते ही दोनों मौके पर बाइक छोड़कर भागने लगे। टेक्नीशियन ने जब पीछा भी किया, लेकिन दोनों हाथ नहीं आए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बाइक कब्जे में लेकर जांच की तो वह संजय निवासी रामनगर कॉलोनी की निकली। ...