बिजनौर, दिसम्बर 23 -- शहर कोतवाली की साकेत कॉलोनी में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब टावर की सीढ़ी में चौकीदार का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। आसपास के लोगों ने टावर में एक व्यक्ति को लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम के सामने स्थित साकेत कॉलोनी में लगे टावर में धामपुर की मुन्नी देवी कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार पुत्र विशंभर दत्त चौकीदारी करता था। वह अपने भतीजे के साथ वहीं रह रहा था। बताया गया कि मंगलवार सुबह मुकेश कुमार ने टावर में रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को टावर से उतारकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। मृतक की मौत की खबर मिलते ही प...