मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। टावर चौक स्थित एक कपड़े की दुकान से शेड चोरी हो गया। दुकान में काम करने वाले राहुल कुमार ने नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि बीते 2 अप्रैल की रात करीब 10 बजे वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह आया तो दुकान के आगे लगा शेड गायब था। आसपास के लोगों से पूछताछ की तो बताया कि किसी बाहरी गिरोह ने यह हरकत की है। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.