रुद्रपुर, मार्च 21 -- किच्छा। पुलभट्टा थाना क्षेत्र में एक निजी कंपनी के टावर से चोरों ने उपकरण चुरा लिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। राकेश कुमार पुत्र जागन लाल निवासी ग्राम भंगा पुलभट्टा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ग्राम अलीनगर में एक निजी कंपनी का टावर स्थित है। बीते 10 अगस्त 24 की रात चोरों ने टावर का उपकरण 5जी आरआरएच चुरा लिया। राकेश ने पुलिस से चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलभट्टा पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.