रामपुर, जनवरी 16 -- निजी मोबाइल नेटवर्क कंपनी के टावर पर काम करने आया कर्मचारी बिजली करंट की चपेट में आकर झुलस गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर देख रामपुर रेफर कर दिया गया। पटवाई थाना क्षेत्र के गांव जिवाई कदीम निवासी पच्चीस वर्षीय जयपाल टावर पर काम करता है। गुरुवार को वह चौकाेनी गांव में एक टावर पर काम करने आया था। ग्रामीणों ने बताया कि उसने बिजलीघर सूचना देने के बाद काम शुरू किया। बताया जा रहा है कि वह ट्रांसफार्मर पर काम कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...